Menu
blogid : 1412 postid : 182

……….प्रहर हो चली है….

मेरी आवाज सुनो
मेरी आवाज सुनो
  • 88 Posts
  • 716 Comments

10

अंधेरे हैं भागे प्रहर हो चली है।

परिंदों को उसकी ख़बर हो चली है।

सुहाना समाँ है हँसी है ये मंज़र।

ये मीठी सुहानी सहर हो चली है।

कटी रात के कुछ ख़यालों में अब ये।

जो इठलाती कैसी लहर हो चली है।

जो नदिया से मिलने की चाहत है उसकी।

उछलती मचलती नहर हो चली है।

सुहानी-सी रंगत को अपनों में बाँधे।

ये तितली जो खोले हुए पर चली है।

है क़ुदरत के पहलू में जन्नत की खुशबू।

बिख़र के जगत में असर हो चली है।

मेरे बस में हो तो पकडलुं नज़ारे।

चलो ”राज़” अब तो उमर हो चली है।

Tags:   

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply to NikhilCancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh