मेरी आवाज सुनो
- 88 Posts
- 716 Comments
आज ओटो नहिं चलेगी
घर में सब्ज़ी नहिं पकेगी
मुन्ना दूध नहिं पीयेगा।
पिता दवा बिन रह जायेंगे…
….क्योंकि ….आज भारत बंद है….
मम्मी काम पे ना जायेगी।
फ़िर खाना कैसे लायेगी?
ख़ाली बरतन ख़ाली पेट !!
हम बस भूखे सो जायेंगे…
….क्योंकि ….आज भारत बंद है….
ठेलेवालों से तो पूछो!!!!
क्या घर ले जायेंगे पूछो!!!
ख़ाली ठेला ले घर जाओ।
बच्चों के मन को बहलाओ!!
….क्योंकि ….आज भारत बंद है….
रस्ते हैं सुनसान लो देखो।
लगते हैं समशान से देखो।
कहीं पे जलते हैं कुछ टायर॥
धुआं उठा आसमान लो देखो।
….क्योंकि ….आज भारत बंद है….
उनके चहेरे आज लो देखो!!!
क्यॉं ऐसे फ़िरते हैं देखो!!!
उन्हें लोगों कि क्या चिंता !!
उन्हें तो अपने वोट की चिंता!!
….क्योंकि ….आज भारत बंद है….
Read Comments