- 88 Posts
- 716 Comments
बधाई हो बधाई… हमारा भारत बंद सफल रहा.
क्या कोई और विदेशी की मजाल है कि हमारी अर्थव्यवस्था को तोडे?
क्या किसी विदेशी कि मजाल है जो हमारा भाईचारा तोडे?
क्या किसी विदेशी कि मजाल है जो हमारे देश की एकता -अखंडीता को तोडे?
क्या किसी विदेशी कि मजाल है जो हमारे ग़रीबों के मुंह से निवाला छीनकर ले जाये?
उन की तो ख़ेर नहिं….
….क्योंकि हम ही काफ़ी हैं…
हमारी अर्थव्यवस्था को तोडने के लिये।
हमारा भाईचारा तोडने के लिये।
देश की एकता -अखंडीता को तोडने के लिये।
ग़रीबों के मुंह से निवाला छीनने के लिये।
अरे एक दिन बच्चे स्कुल /कालेज न्हिं गये तो क्या हुआ?
एक दिन हमने नौकरी/धंधा नहिं किया तो क्या हुआ?
परायों कि हमें ज़रुरत ही क्या जो भी करेंगे हम ही करेंगे।
चाहे देश को कितना भी नुकसान क्यॉं न हो?
अब लो हम ही कुछ गिनती करके बताये देते हैं।
10,000 करोड़ रुपए नुकसान
अन्य नुकसान रु. 3,000 करोड़ रुपए नुकसान
मज़दूरों घटाने रु. 1 करोड़ नुकसान ।
मुंबई में 93 उडाने रद हो चुकी हैं।
और क्या क्या हिसाब दें आपको?
हमारे पास तो भारतबंद का हथियार जो है।
Read Comments